हरिद्वार – अलवर लोकसभा से बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ हरिद्वार पहुँचे जहाँ उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज के साथ ही कई साधु संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ मेले को लेकर कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान महंत बालकनाथ ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम को छुएगा। वही उन्होंने ये भी कहा कि महाकुंभ मेले का आयोजन भी उनके नेतृत्व में दिव्य और भव्य होगा। अच्छे समय पर महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है इसलिए सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाएं और महाकुंभ मेले में कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करें।
गौरतलब है कि महंत बालकनाथ नाथ सम्प्रदाय के आठवें महंत व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुभाई और वर्तमान में अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *