हरिद्वार – हरिद्वार में नेशनल यूनियन और जनर्लिस्ट (इंडिया) की बैठक आज नेहरू युवा केन्द्र में आयोजित की है। बैठक में जनपद के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एनयूजे (आई) परिवार में अमित शर्मा अपने साथियों के साथ शामिल हुए। एनयूजे (आई) के रास्ट्रीय पार्षद सुनील पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र हर्ष और जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण शास्त्री ने माला पहनाकर अमित शर्मा व उनके साथियों का यूनियन में स्वागत किया।
सुनील दत्त पांडेय ने कहा कि परिवार में जब कोई शामिल होता है तो निश्चित तौर पर परिवार की ताकत बढ़ती है, वहीं विजेन्द्र हर्ष ने कहा कि अमित शर्मा हमेशा से एनयूजे (आई) के सदस्य रहे हैं, उन्होंने कहा जो भी सदस्य परिवार में वापस आये हैं वह संगठन को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। बाल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि साथियों के आने से एनयूजे आई और मजबूत हुआ है।
संगठन में जुड़ने के बाद अमित शर्मा ने कहा कि एनयूजे आई मेरा पवरिवार है, मैं हमेशा से एनयूजे (आई) के साथ ही रहा हूँ, एनयूजे आई ने 24 साल की उम्र में मुझे हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री बनवाया है, संगठन जो भी ज़िमेदारी आगे देगा उसका भी निर्वाह करूँगा।
अमित शर्मा के साथ संगठन में प्रशांत शर्मा, गुरप्रीत कालरा, रविंदर सिंह, विवेक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि शामिल हुए।
यूनियन की बैठक में सुनील दत्त पांडेय, विजेन्द्र हर्ष, बाल कृष्ण शास्त्री, आदेश त्यागी, गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, राजेश शर्मा, अवधेश शिवपुरी, संजीव शर्मा, योगिंदर मावी, राहुल वर्मा, शैलेन्द्र ठाकुर, मयूर सैनी, अमर सिंह, परविंदर कुमार, नितिन राणा, अरुण शर्मा, राहुल चौहान समेत कई लोग शामिल हुए।

