हरिद्वार – हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में दो दिन से पेयजल व्यवस्था ठप है। पानी की आपूर्ति बाधित होने के लिए महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अमृत योजना और जल संस्थान के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। सुनील सेठी ने जिलाधिकारी हरिद्वार से अमृत योजना एव जल संस्थान के गैर जिम्मेदारियों पर कार्यवाही की मांग भी की है। वही उन्होंने नई लाइन को छोटी लाइन् से जोड़ने की जांच की मांग भी की है। सुनील सेठी ने कहा कि उतरी हरिद्वार के कई इलाकों में 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पानी उपलब्ध नही है। खड़खड़ी से सूखी नदी के बीच बसन्त गली, कुंज गली, कृष्णा गली एवं समूचे खड़खड़ी में अमृत योजना के नाम पर रोजाना पानी की सप्लाई बाधित की जा रही है। अनियोजित रूप से हो रहे है कार्य से जनता को परेशान किया जा रहा है। जल संस्थान पर न तो कार्यरत कर्मचारियो की संख्या है न ही अधिकारियों की रुचि नजर आ रही है कि जल्दी-जल्दी कार्य कर जनता को राहत दी जाए। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा एवं स्थानीय निवासी धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि रोजाना समस्या सुधरने की जगह खराब होती जा रही है, अमृत योजना कार्यदायी संस्था रोजाना खुदाई कर आपूर्ति बाधित कर देती है रात्रि में कार्य निपटाने की जगह नलकूप बन्द करके छोड़ दिये जा रहे है सुबह भी पानी नही ओर रात्रि में भी नही कोई मोनिटरिंग करने वाला नही है। जल संस्थान के अधिकारी फोन नही उठाते न ही मौके पर उपस्थित होते है। ऐसे अधिकारियों पर जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग करते है। मांग करने वालो में सुभाष ठक्कर, प्रीतम सिंह, सुभाष ठक्कर, गणेश शर्मा, राजेश , रविन्द्र चौहान, विनोद कुमार रहे ।

