हरिद्वार – एएनटीएफ व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने 2 दिसंबर को चैकिंग अभियान के दौरान सिडकुल के टीन मार्केट रावली महदूद से नशा तस्करी के संदिग्ध डिंपल पाल को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए आरोपी के कब्जे से 4.164 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
करीब 08 लाख रुपये बाज़ार कीमत में चरस बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिड़कुल में मुoअoसंo 630/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 9th पास है।
थाना सिड़कुल टीम –
1- उप निरीक्षक मनीषा नेगी
2- कांस्टेबल अजय राज
3- कांस्टेबल कुलदीप डिमरी
A.N.T.F. हरिद्वार –
1- निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी)
2- उप निरीक्षक रंजीत तोमर
3- हेड कांस्टेबल राजवर्धन
4- हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
5- कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी

