हरिद्वार – हरिद्वार बीजेपी की कनखल मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें आशीष तागरा को मंडल मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। कनखल में आयोजित कार्यक्रम में दायित्व प्राप्त करने के बाद आशीष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को प्रदेश की कमान मिलने के बाद बीजेपी और भी सुदृढ़ होगी। अधिक से अधिक संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता अब ओर भी अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्हें जो पार्टी ने दायित्व सौंपा है उस दायित्व को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधानसभा के विधायक मदन कौशिक के प्रतिनिधि के तौर पर मुकेश कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने दायित्व सोपे हैं वह आशा करते हैं कि वह सभी पार्टी के लिए अब और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। पार्टी व केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, अमित गौतम, हिमांशु गुप्ता, राहुल राजपूत, दिनेश कालरा, हरिओम मल्होत्रा, राघव गुप्ता, पवन कुमार, अजय कुमार, निकुंज शर्मा और पुष्पेंद्र जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

