हरिद्वार – 8 अक्टूबर की शाम को कलियर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकरपुर में एक अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री संचालित की जा रही है जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखा है एवं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित टीम गठित करते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापा मारा गया। छापे के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखा बनाने के उपकरण भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बारूद एवं निर्मित पटाखे की पेटियां बरामद हुई।
मौक़े पर मौजूद 2 व्यक्तियों से फैक्ट्री के संबंध में लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहे। पुलिस को ज्ञात हुआ कि ये लोग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आबादी के बीच पटाखा निर्मित कर रहे हैं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया एवं पटाखा फैक्ट्री, रॉ मैटेरियल को सील कर थाना कलियर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी
1-93 किलो बारूद
2-70 पेटी तैयार पटाखे
3-04 पेटी चारकॉल
4-10 किलो पी ओ पी
5-4 पेटी पेपर ट्यूब
पुलिस टीम
So दिलवर सिंह नेगी
Si हेमद्त भारद्वाज
Hc इलियास अली
Cl जितेंद्र
Cl नीरज
Cl वसीम
cl इलियास
Cl विक्रम चौहान

