सचिन सैनी

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौरी डेरा में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल तथा एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के कहा है।