हरिद्वार – केंद्र सरकार द्वारा बीएचईएल समेत कई निजीकरण के खिलाफ और श्रम कानूनों के फैसले का विरोध बढ़ता जा रहा है। बैंक कर्मचारियों ने सरकार के निजीकरण के विरोध में दो दिन बैंक हड़ताल कर विरोध जताया था तो वही अब बीएचईएल से जुड़े कर्मचारी भी इसके विरोध में उतर आए है। शनिवार को भेल हरिद्वार में भेल मजदूर कल्याण परिषद -इंटक एवं अन्य श्रम संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ भेल के निजीकरण, श्रम कानूनों में परिवर्तन एवं बेरोजगारी के विरोध में भेल हरिद्वार के सीएफएफपी गेट पर एक विशाल धरना देते हुए मोर्चा खोला। इस दौरान श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि उपरोक्त बिंदुओं को लेकर यदि केंद्र सरकार अपनी मनमानी से पीछे नहीं हटती तो भेल के श्रम संगठन किसी भी स्तर तक कोई भी लड़ाई अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *