हरिद्वार – भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार में जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के 41वा स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। डॉक्टर जयपाल ने बताया कि मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लगातार सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया। करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है, भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसका मुख्य कारण हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही हैं, उन्होंने कहा मेरी आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा अंतोदय के पावन धय को आत्मसात करते हुए मां भारती की सेवा में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती को विश्व पटल में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए अनवरत बिना रुके बिना थके काम कर रहे हैं, हम सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।

कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने चंडीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरण किये। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ,संदीप गोयल, देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुज्जर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलूराम, देवकीनंदन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे । सूचनार्थ -लव शर्मा- जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *