हरिद्वार – डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामो, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन की बनाई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय के बाहर कॉलोनी के मेन गेट पर ही रोक दिया।
इस दौरान हरिद्वार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है, केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई काबू करने में नाकाम साबित हो रही, 4 सालो में हुए भ्रष्टाचार के कारण पार्टी को मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ ही बेरोजगारी भी चरम सीमा पर है। जिला प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि अभी तो इनका मुख्यमंत्री बदला है लेकिन 2022 के चुनाव में बीजेपी सरकार भी बदल जाएगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री किरण पाल वाल्मिकी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विमला पांडे, विभाष मिश्रा, वरुण बालियान, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, कैश खुराना, संगम शर्मा, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, आकाश भाटी, नीतू बिष्ट, राजबीर सिंह चौहान, अनिल भास्कर, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, अमनप्रीत सिंह, राहुल चौधरी, नरेश सेमवाल, सैयद फईम अफजाल, नीटू चौधरी, अनुज गुज्जर, सोनू चौधरी, संदीप कुमार, जॉनी राजोर, युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव शुभम जोशी, सोनू गिरी सुंदर मनवाल, लक्की महाजन, कार्तिक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *