देहरादून – उत्तराखंड इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। वजह है सूबे के मुख्या का बयान, मुख्यमंत्री ने फटी जीन्स के विवादित बयान के बाद देहरादून एक कार्यक्रम में यह कह दिया कि भारत पर अमरीका ने 200 साल राज किया व 2 बच्चे पैदा करने वालों ने समय पर बीस बच्चे पैदा क्यों नहीं किये, इसमें उनकी गलती है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी ने त्रिवेंद्र और तीरथ के रूप में दो रत्न मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में थोपा है। प्रदेश की जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री तीरथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सार्वजनिक रूप से कई ऐसे बयान दिए जिससे जगहंसाई करवाई और अब वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह भी उसी राह पर हैं, पहले फटी जींस पर और अब बच्चे पैदा करने वाले व अमरीका ने 200 साल राज किया जैसे बयान देकर तीरथ के साथ पूरे प्रदेश की भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में जग हँसाई हो रही है, क्योंकि एक कहावत है कि जैसा राजा वैसी प्रजा का उदाहरण देते हुए लोग उत्तराखंड के लोगों का मजाक भी बना रहे हैं। सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत देने वाली प्रदेश की जनता के साथ नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी व नड्डा जी प्रदेश की अनदेखी कर रहे हैं, उत्तराखंड की जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी।

