हरिद्वार – उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। मदन कौशिक हरिद्वार के ऋषिकुल महाविद्यालय में बने वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना की पहली डोज ली। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लेना बहुत जरूरी है। इसलिए वो हरिद्वार की जनता से अपील करते है कि वो कोरोना वैक्सीन जरुर लगवाए। आज उन्होंने पहली डोज़ ली और मानकों और समय के आधार वो निर्धारित दिनों में दूसरी डोज़ भी लगवाएंगे।

