हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की ओर से आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, नगर विधायक मदन कौशिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा ज्वालापुर से होते हुए रानीपुर मोड़ पहुंची, इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य, नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज और देश के लिए शहीद हुए लाखों बलिदानियों के बारे में जान सके। कार्यक्रम से पूर्व शहीद स्मारक में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों युवाओं ने अपना बलिदान दिया है, इस बलिदान और संघर्ष की गाथा देश के हर युवा, प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी रहनी चाहिए। इससे सभी लोग देश के लिए समर्पित रहेंगे और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने तिरंगा यात्रा का महत्व समझाते हुए कहा कि आजादी का पर्व भव्य रूप से मनाना है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि आजादी का महत्व समझाने के लिए भाजयुमो की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। आज पूरे विश्व में हर कोई भारत की ओर देख रहा है। तिरंगा यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, विकास तिवारी, रोहन सहगल, राजीव शर्मा, अंबरीष गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, हरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जिला महामंत्री अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, नवजोत वालिया, सौरभ शर्मा, दीपांशु शर्मा, अधिवक्ता वीर गुर्जर, युधिष्ठिर वालिया, करण वर्मा, अमन चौहान, छोटू जंयत, लेखराज सिंह, आदित्य प्रजापति, लव शर्मा, नितिन चौहान, अंकित शर्मा, विनीत यादव, नागेंद्र राणा, राजकुमार अरोड़ा, आशीष चौधरी, अंकुश भाटिया, गोपी चौहान, मनोज चौहान, प्रमोद कुमार, सुनील पाल, विशाल, निखलेश चौहान, मनोज कुमार, कर्ण भारद्वाज, निखिल भारद्वाज, हर्षित त्रिपाठी, आदर्श कश्यप, सुधांशु सैनी, लक्की वालिया, तिलकराम सैनी, अंकुर सैनी आदि शामिल हुए।

