देहरादून – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल उपकरणों, दवाईयों, ऑक्सीजन और रोजमर्रा की चीज़ों की कालाबजारी भी जोड़ों पर है। तय कीमत से ज्यादा रेट पर बीच कर बिचोलिये और जमाखोर मुनाफा कमाने में जुटे हैं। जिससे कोरोना मरीज़ों के साथ साथ आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। ऐसी ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कालाबज़ारी करने वालों को चेतावनी दी है। अशोक कुमार ने कहा कि कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई हो रही है।
प्रदेश में अब तक कालाबाजारी और ओवररेटिंग करने पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अशोक कुमार ने कहा कि ओवररेटिंग और कालाबाजारी करने वालों पर सख़्त धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा।

