हरिद्वार – हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड की बजट बैठक में करीब सौ करोड़ का बजट पास किया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला पंचायत हॉल में हुई बैठक में तमाम प्रस्ताव रखे गए। जिसमें आने वाले बरसात के सीजन में तालाबों और जल स्रोतों को दुरुस्त कर जल संरक्षण करना, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करना और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण कम करना समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

करीब 2 घंटे चली बोर्ड मीटिंग में सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपने प्रस्ताव रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट पास किया गया है। सभी सदस्य मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करेंगे।

बाइट – राजेंद्र चौधरी, अध्यक्ष, जिला पंचायत हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *