हरिद्वार – उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को हरिद्वार जिले के निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकाश जोशी आज हरिद्वार दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का काम किया।
प्रकाश जोशी ने बताया कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जनता का मिजाज बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को हार का डर सता रहा है, इसलिए बार बार निकाय चुनाव टालने का काम कर रही है।

