हरिद्वार – 6 अक्टूबर को थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत एक घर में स्मैक बेचने की सूचना मिलने पर पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तलाशी में घर में रखें फ्रिज के नीचे से 400 ग्राम चरस जैसा दिखने वाला काला पदार्थ मिला। जिसके बाद मौके से राशिद अली को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए व्यक्ति राशिद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुद को बेकसूर बताते हुए इसे फंसाने के लिए खुद के भाई नाजिम द्वारा पर शक जताया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति के बयानों के आधार पर सूचना देने वाले नंबर की जांच करने पर वह नंबर उसके सगे भाई नाजिम का निकला व बरामद माल की जांच करने पर वह भी नकली पाया गया।

पुलिस द्वारा रशीद के भाई नाजिम को थाना पर बुलाकर नाजिम से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया की हम दोनों भाई अलग अलग हलवाई का काम करते हैं हम दोनों के बीच जमीनी विवाद है। इसलिए मैंने बदला लेने के लिए अपने लड़के से उसके घर के अंदर यह नकली स्मैक रखवाई और और मेरे कहने पर ही मेरे बेटे ने आपको उक्त झूठी सूचना दी।

पथरी पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ व कड़ी मशक्कत कर सच्चाई को सामने लाते हुए एक बेगुनाह को जेल जाने से बचाया गया। पुलिस को गुमराह करने व झूठी सूचना देने के जुर्म में नाजिम को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम
1- निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी लक्सर
2-रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी
3-उ.नि. सुधांशु कौशिक
4- कां. 714 जयपाल चौहान
5-कां. 909 संदीप राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *