सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार से बसपा मौलाना जमील अहमद कासमी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। आज हरिद्वार स्थित प्रदेश कार्यालय पर इसका ऐलान किया गया। जमील अहमद कासमी मुजफरनगर की मीरापुर विधानसभा से साल 2012 से 17 के बीच विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर बसपा अपने कैडर वोटर को अपने पक्ष में सुरक्षित करने के लिए जमील अहमद कासमी पर दांव लगा रही है। बसपा नेताओं ने बताया कि जमील अहमद कल नामांकन दाखिल करेंगे।

