हरिद्वार – हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित आवास पर पहुंचे मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और ढोल नगाड़े बजाते हुए आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मदन कौशिक का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास और घर पर जमा हुए।

मदन कौशिक ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है। वे उसे बखूबी निभाएंगे। आगामी कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ मेले का सफल आयोजन सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *