देहरादून – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक देहरादून में हुई। बैठक में कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने कुल 7 प्रस्ताव लाये गए जिसपर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी। आज बैठक में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को कैबिनेट में मंजूरी, संस्कृत शिक्षा के 57 शिक्षकों को 155 शिक्षकों में समायोजन पर सहमति, वन भूमि पर दी गई लीज के नवीनीकरण और नई लीज की मंजूरी पर भी कैबिनेट अपनी मोहर लगाई है। उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार अधीनस्थ सेवा नियमावली 2021 में कोई संशोधन नहीं किया गया है। बैठक में उत्तराखंड राज्य कृषि उपज, पशुधन विपणन प्रोत्साहन व सुविधा अधिनियम 2020 की धारा 87 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट ने कोविड-19 के इलाज के लिए डेडीकेटेड 600 बेड के अस्पताल में 50 आईसीयू बेड शामिल करने पर भी अपनी सहमति दे दी।

