हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले में पेशवाई का दौर जारी है। शुक्रवार को हरिद्वार में दो अखाड़ों की भव्य पेशवाई निकाली गई। एसएमजेएन कॉलेज से आनंद अखाड़े के संतों ने अपनी पेशवाई निकाली तो वही दोपहर को पांडेवाला से आह्वान अखाड़े की पेशवाई निकाली गई। दोनो ही पेशवाईयो में नागा सन्यासी ही मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। पेशवाईयो को देखने के लिए स्थानीय लोगो मे अलग ही उत्साह देखने को मिला। पेशवाईयो के लिए प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह मौके पर मौजूद रहकर सभी व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

बाइट – हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी, कुम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *