हरिद्वार – दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तराखंड में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तराखंड के कोटद्वार हरिद्वार और रुड़की में छापेमारी की छापेमारी की। कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में इंजेक्शन की खाली शीशियां बरामद की। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का यह कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था। बताया जा रहा है कि मौत के ये सौदागर 25 हज़ार रुपए में जरूरतमंदों से इंजेक्शन का सौदा करते थे।
हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम वतन कुमार सैनी है, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ए4 स्थित इसके घर पर की गई छापेमारी में 3000 खाली शीशी और 2 साल ड्रग विभाग द्वारा प्रतिबंधित कंपनी की दवाइयां बरामद हुई है। इसके एक साथी आदित्य कुमार गौतम को रुड़की से गिरफ्तार किया गया इसने टेक्सिम नाम की कंपनी की वॉइल्स को मार्किट से इकठ्ठा किया और उसको रेमडिसिवर का लेवल लगाकर सहारनपुर, मुज्जफरनगर और दिल्ली समेत कई इलाकों में बेचा गया। इनके इस पूरे खेल का सेंटर कोटद्वार में है और इनके पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
देश कोरोना संकट की दौर से गुजर रहा है, लोग अपनों की जान बचाने के लिए हर सम्भव कोशिश में जुटे हैं, इलाज़ और दवाईयों के लिए कहीं से भी वह पैसे का इंतज़ाम कर रहे हैं ताकि किसी भी तरीके से वह अपनों को बचा सके। ऐसे में इस तरह के लोग इंसानियत के दुश्मन हैं, ऐसे लोगों कोई भी सज़ा कल होगी इंसानियत के दुश्मन हैं, ऐसे लोगों कोई भी सज़ा कम होगी।

