देहरादून – उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। चारधाम यात्रा के स्वरूप को लेकर आज मुख्यमंत्री ने बुलाई थी बैठक। बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज साथ कई अधिकारी मौजूद थे। सरकार ने निर्णय किया है कि चारों धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे लेकिन यात्रा नही होगी।

देश के साथ साथ प्रदेश में भी हालात ख़राब हैं, कोरोना नियमों का पालन करे, बिना वजह घर से ना निकले, बहुत जरूरत पड़ने पर अगर घर से बाहर जा भी रहे हैं तो मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिग का पालन जरूर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *