हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में रोड शो के बाद 11 सौ करोड़ रुपए की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

ऋषिकुल मैदान मे आयोजित महिला शक्ति महोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पधाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें, जिन पर पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं ऋषिकुल मैदान में महिला शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में कई हजार महिलाओ ले भाग लिया।

कार्यक्रम मे सांसद रमेश पोखरियल निशंक, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी समेत भारी संख्या मे कार्यक्रता है मौजूद।