हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर नेपाल के आदि चंद्र योगी से मुलाकात की। नेपाल की ओम आदि आध्यात्मिक संस्था द्वारा हरिद्वार में हर की पैड़ी पर दो दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत और नेपाल के सैकड़ो श्रद्धालु शामिल होंगे।
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाल योगी से मुलाकात की साथ ही महायज्ञ के आयोजन के स्थान पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि नेपाल के काठमांडू के बाल आदि चंद्र योगी की प्रतिभाएं असाधारण हैं उन्होंने 13 साल की उम्र में कई किताबें लिखी है।

