हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत एक बार फिर से हरिद्वार आ रहे हैं रविवार को सीएम तीरथ सिंह रावत हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचेंगे जहां ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित नेत्र महाकुंभ 2021 कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी हरिद्वार आएंगे और कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से भेंट करेंगे। 12:40 बजे सीएम तीरथ सिंह रावत हरिहर आश्रम भी जाएंगे और वही उनका ओम बिड़ला से मुलाकात का कार्यक्रम तय है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम तीरथ का यह दूसरा हरिद्वार दौरा है इससे पहले 11 मार्च को महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर सीएम तीरथ सिंह रावत हरिद्वार आए थे और साधु-संतों से मुलाकात के साथ ही उन्होंने हर की पौड़ी पर निरंजनी अखाड़ा के शाही स्नान में शामिल हुए थे। संभावना है कि कुम्भ मेले की व्यवस्था को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत अखाड़ा परिषद के साधु संतों से मुलाकात भी कर सकते है।

