देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना नेगेटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद से होम आइसोलेशन में थे सीएम। तीरथ सिंह रावत के सामने हरिद्वार कुंभ को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही सल्ट में होने वाले उपचुनाव पर भी फोकस रहेगा। P लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद से ही लगातार साधु संतों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोग लगातार उनके स्वास्थ्य होने के लिये हवन और पूजा पार्ट में जुटे थे।

