हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार की जनता को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने एचआरडीए द्वारा तैयार किए गए सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का उद्घाटन कर जनता को सौंपा। मुख्यमंत्री ने एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
वहीं मुख्यमंत्री ने जिले भर के नगर निकायों की कुल 55 करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरडीए द्वारा आधुनिक सुविधाओं वाला सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया गया है। इससे यहां खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों के साथ धक्का मुक्की के मामले की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है।
वहीं एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि इससे नए खेल प्रतिभाओं को अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी, उन्होंने कहा कि आगे भी युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य जारी रहेंगे।

