हरिद्वार – हरिद्वार में मुख्यमंत्री, सन्तो व गंगा सभा के संयुक्त रूप से गंगा पूजन किया गया। लेकिन गँगा पूजन से पूर्व ही संतो का पारा चढ गया। पूजन के दौरान मुख्य सचिव को मौके पर देख अखाड़ा परिषद ने आपत्ति जता दी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने मुख्य सचिव को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में केवल जिलाधिकारी, मेलाधिकारी, कुंभ आईजी को ही शामिल होना चाहिए था। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि उन्हें पूजा में नही आना चाहिए था। उनके कारण ही पूरा मेला बिगड़ा है। वे आये है तो उनका स्वागत तो है, मगर जो परम्परा है उसको देखे तो इस गंगा पूजन में केवल मुख्यमंत्री, गंगा सभा व संतो को ही बैठने का अधिकार होता है।

