देहरादून – प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातर लोगों को कोरोना महामारी से सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। रावत ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के लोगों संबोधित करते हुए कोरोना के खिलाफ सरकार की तैयारी और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कोविड नियमों का शक्ति से पालन करने को कहा था। आज मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा सफाई, दवाई और कड़ाई से ही कोरोना के खिलाफ यह जंग जीती जा सकती है।

