देहरादून – मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद ही सीएम तीरथ ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के एक के बाद एक कई फैसले पलट दिए है। जाहिर सी बात है सीएम तीरथ अपनी नई टीम खड़ी करने के मूड में है। आज उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के तीन आदेश निरस्त कर दिए। पूर्व सीएम के तीन चहेतों पर गाज गिरी है। आज सीएम तीरथ ने पूर्व सीएम के औद्योगिक सलाहकार के एस पंवार, मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट के साथ ही लघु उधोग सलाहकार विमल कुमार की नियुक्ति को निरस्त कर दिया। निरस्तीकरण के आदेश भी जारी हो गए है। वही सूत्रों के अनुसार सीएम तीरथ अभी और भी कई चहेतों की छुट्टी करने वाले है।

