हरिद्वार – अभी हाल ही में उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों को एक बड़ा सम्मान मिला है। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे 2021 में देश के 50 सबसे लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में उत्तराखंड के टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट , हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को भी शामिल किया गया है। ये बड़ी उपलब्धि मिलने के बाद तीनों अधिकारियों की हर तरफ जमकर सराहना की जा रही है। सीएम तीरथ सिंह ने भी तीनो अधिकारियों की सराहना की और अपने फेसबुक अकाउंट से तीनों की तस्वीरों को साझा किया और लिखा है कि –
फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे 2021 में देश के 50 सबसे लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में उत्तराखंड के टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट जी, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई जी और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी जी को भी शामिल किया गया है, जो निश्चित रूप से उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता और व्यवहार कुशलता का ही नतीजा है, जो इन अधिकारियों को इस सूची में शामिल किया गया है। मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से राज्य के इन तीनों काबिल, ईमानदार और मेहनती पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

