चमेली – चमोली जिलाधिकारी स्वाति एस0 भदौरिया ने रैणी में चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। हादसे में लापता लोगों के परिवार वालों से बातचीत कर उनकी खोजबीन के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन इस संकट के समय लोगों के साथ खड़ा है।
घटना स्थल के निरीक्षण के बाद जिला जिलाधिकारी प्रभावित लोगों के गांवों में भी पहुंची। हादसे में मृतक और लापता लोगों के परिवार वालों से भी मुलाकात की।

