हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैरियर नंबर पांच पर आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर यह आग लगी वहां कुंभ मेला प्रशासन ने गोदाम बनाया हुआ था जिसमें कुंभ मेले के लिए आए प्लास्टिक के शौचालय, टैंक आदि रखे हुए थे। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा।
आग लगने की सूचना मिलते ही मेला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों पता चल पाया है। लेकिन गोदाम में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के टॉयलेट रखे थे जिसके जलने की सूचना है। एफएसओ शिशुपाल नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

