लखनऊ – कोरोना पूरे देश में लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रहा है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में हालात बेकाबू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ वाराणसी समेत 10 जिलों रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे से 7 तक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अपनी निधि का सारा पैसा कोविड-19 के इलाज़ के लिए दे दिया है। बृजेश पाठक ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र लिख कर कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए मेरी निधि का सारा पैसा विधानसभा क्षेत्र में अस्थाई वार्ड, आरटी पीसीआर टेस्ट और ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कराने में उपयोग किया जाए।

अस्थाई हॉस्पिटल बनाए जाने के लिए कल्याण मंडप, बारात घर, गेस्ट हाउस एलएन-1 एलएन-2 और हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए, जिससे मरीजों को भर्ती होने में कोई दिक्कत ना आए।

देश मे कोरोना इस वक्त अपनी पूरी रफ्तार से आम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वक़्त सबसे ज्यादा जरूरत आम आदमी को मेडिकल सहायता की है। सरकारों और अपने जन प्रतिधियों से लोगों को उम्मीदें हैं। देश और प्रदेश के एमपी, एमएलए मिनिस्टर को भी यूपी के कानून मंत्री के फैसले से सिख लेना चाहिए ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *