ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब की पहल के बाद हल्द्वानी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 4 जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की गई लेकिन लोगों में भ्रम और जागरूकता नहीं होने के चलते वैक्सीनेशन सेंटर पर कम ही लोग पहुंचे, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने लोगों से वैक्सीन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगाने की अपील की है।

मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग

डॉ रश्मि पंत, एसीएमओ नैनीताल

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र पिछड़ा होने के चलते यहां पर वैक्सीनेशन सेंटर खोला गया है लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियां लोगों को वैक्सीनेशन के संबंध में भ्रम फैला रही है जिसके चलते लोग वैक्सीन से डर रहे हैं जिसके चलते लोग वैक्सीनशन सेंटर पर काम आ रहे हैं ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि किसी के बहकावे में ना आकर इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जिससे इस महामारी पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *