ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट से कई सवाल पूछे हैं।

प्रकाश जोशी ने अजय भट्ट से अग्निवीर जैसी योजना जो युवाओं को बेरोजगार करने के लिए आई, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय सहित कई सांसद अजय भट्ट से सवाल पूछे हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि अजय भट्ट ने अपनी सांसद निधि पूरा खर्च नहीं किया और इस बार जनता इसका जवाब देगी।