हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। अपने पांच प्रस्तावकों को साथ लेकर वीरेंद्र रावत ने जिला मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। वीरेंद्र रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस पांचो सीटें भारी मतों से जीतने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार लोकसभा में उन्हे सभी समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि हरिद्वार में भाजपा का 5 लाख मतों से जीतने का दावा केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है। हरिद्वार में कांग्रेस की जीत निश्चित है। वहीं वीरेंद्र रावत ने घोषणा की है कि केंद्र में उनकी सरकार आते ही बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाया जाएगा।

