हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस ने इस बार वीरेंद्र रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। धनपुरा गांव पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया कि वो फिर से उत्तराखंड में हरिद्वार युग लाएंगे। हरीश रावत ने अपने ऊपर उठाए गए सवाल पर कहा कि वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो दो तीन महीने पहले ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। हरीश रावत ने कहा कि 25 सालों से लोगों की सेवा और पार्टी का काम कर रहे हैं।

वहीं वीरेंद्र रावत ने भी अपने पिता के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ने और इस चुनाव में कांग्रेस के रावत की ही जीत का दावा किया। गौरतलब है कि वीरेंद्र रावत, हरीश रावत व अनुपमा रावत आज हरिद्वार के धनपुरा गांव में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। लेकिन गांव में एक 23 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। हरीश रावत और वीरेंद्र रावत समर्थकों के साथ मृतक युवक के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी।