हरिद्वार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस पर कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व महानगर किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया गया और भगवान से उनके दीर्घायु की कामना की।

वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की 21 जुलाई सन् 1942 को कर्नाटक के एक दूरस्थ गांव में दलित परिवार में मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म हुआ। 6 वर्ष की आयु में उनकी माता जी का स्वर्गवास हो गया वो बचपन से ही संघर्षशील रहे वो अब तक 12 चुनाव लडे जिनमे से 11 चुनाव जीते हैं। 9 बार वो विधायक रहे हैं, कांग्रेस के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया हुआ है। आज वो कांग्रेस के दूसरे दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस ने सदैव दलितों का सम्मान किया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम जतिन हांडा ब्लॉक अध्यक्ष रकित वालिया पूर्व राज्यमंत्री, सोनू लाला महानगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस शुभम अग्रवाल हरद्वारी लाल बृजमोहन बर्थवाल अमित राजपूत दिनेश नेगी अभिषेक कुमार अनिल भास्कर हिमांशु बहुगुणा इरशाद अली विनोद कश्यप महेंद्र विमल सैनी जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।