हरिद्वार – उत्तराखंड के चंपावत में किशोरी से रेप करने के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि चंपावत में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी भाजपा नेता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।