हरिद्वार – पुलिस की कार्यशैली से नाराज कांग्रेस विधायक और कांग्रेस दिग्गज नेता कस्बा चौकी मंगलौर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मंगलौर उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन ने पुलिस पर जबरन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहित कई कांग्रेसी विधायक भी धरने में शामिल हुए।
कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन टारगेट कर रही है और उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के धरने की सूचना के बाद सीओ मंगलौर विवेक कुमार, एसएचओ मंगलौर अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओ से वार्ता करके मामला शांत कराया।
