हरिद्वार, 07 अप्रैल – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजागोदियाल आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंच कर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मुलाकात की। हरिद्वार के जयराम आश्रम में इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी उन्होंने बात की।

मीडिया से बात करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 10 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और लोगों से संवाद करेंगी। इस दौरान कुमारी शैलजा हरिद्वार के जयराम आश्रम भी पहुंचेंगी। प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम से पहले स्थानीय कांग्रेस नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *