हरिद्वार – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने का मूलमंत्र दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत और निकाय चुनाव प्रभारी शूरवीर साजवान समेत कई कांग्रेस नेता और समर्थक मौजूद रहे।
करन माहरा ने आरोप लगाया कि शिवालिक नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड में जनहित के काम नहीं हुए। कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वहीं महेश प्रताप राणा ने दावा किया कि शिवालिक नगर की जनता अगर उन्हें मौका देती है तो अध्यक्ष बनने के बाद वह जनहित में कार्य करेंगे और जो भी ग्रांट आएगी उसे जनता के सामने ही जनसेवा के काम में खर्च किया जाएगा।

