हरिद्वार – काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पूरे उत्तराखंड में महंगाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर काँग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया। इसके जवाब में भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कोरोना काल मे वोट बैंक ढूढने का आरोप भी लगाया। हरिद्वार में कई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि काँग्रेस को आज सेवा कार्य करने की जरूरत है। महंगाई और स्वास्थ्य के विषय पर राजनीति करने का अभी बहुत समय है। आज हम पीड़ा से गुजर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां कोरोना से लड़ रही है वही कांग्रेस, इस आपदा में भी वोट बैंक ढूंढने का काम कर रही है जो बेहद शर्मनाक बात है।
गौरतलब है हरिद्वार में भी कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 1 घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार महँगाई बढ़ाने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

