हरिद्वार – हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जन्मदिन मनाया और मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, रकित वालिया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओ ने कहा कि यशपाल आर्य ने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज वो उत्तराखंड विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं। साथ कांग्रेस नेताओ ने कहा कि आने वाले समय में यशपाल आर्य लोकसभा चुनाव लड़ें ताकि वो राज्य के विकास के लिए कार्य करें।

