हरिद्वार – हरिद्वार में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतका कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री की पुत्रवधू है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए और कड़ी करवाई की मांग की। मामला हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को शाम 4 बजे सूचना मिली की देवतान मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची वहां से महिला को कनखल के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। विवाहिता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ससुराल वालों के घर पर खूब हंगामा किया। जिसके बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतका की शादी दिसंबर महीने में हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *