हरिद्वार – महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि सरकार कांग्रेसियों को डराना चाहती है। विमला पांडे के कहा, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत कई पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर मोदी की पुलिस ने बता दिया कि कोई कुछ भी कहता रहे कितना भी अत्याचार करते रहे मगर जब कांग्रेस के लोग उस पर सवाल उठाएंगे तो मोदी के पुलिस उन पर मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न करेगी। केंद्र की मोदी सरकार में फल-फूल रहे बाबा रामदेव ऐसी भयावह बीमारी करुणा काल में हमारे डॉक्टरों को बदनाम कर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर सवाल उठाने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, इससे साबित होता है के केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर रामदेव जी ऐसी बयानबाज़ी कर रहे हैं।

विमला पांडे ने कहा जिस तरह से हमारी भोली भाली निर्दोष जनता केंद्र सरकार की नाकामियों के चलते दवाई, ऑक्सीजन, अस्पताल की अवस्थाएं की वजह से अपनी जान गवा रही थी तब रामदेव जी कहां थे। विमला पांडे ने कहा वैश्विक महामारी के साथ ही महंगाई चरम सीमा पर है, गरीबों का जीना दुश्वार हो गया। क्या कभी इस पर रामदेव जी का बयान आया। डीजल, पेट्रोल, सब्जियां सभी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, क्या रामदेव जी का इस पर कभी बयान आया। रामदेव जी केवल केंद्र को बचाने का काम करते हैं देश की जनता से उनका कुछ लेना-देना नहीं है।

विमला पांडे ने कहा कि महिला कांग्रेस मांग करती है जल्द से जल्द यूथ कांग्रेस पर दर्ज मुकदमे वापस हो और रामदेव जी पर कार्यवाही की जाए, अन्यथा पूरी कांग्रेस सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। विमला पांडे ने कहा की संकट की घड़ी में रामदेव जी का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, करवाई उनपर होनी चाहिए थी, लेकिन अहंकारी केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार यूथ कांग्रेस पर मुकदमे दर्ज करा रही है, जनता सब देख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *