हरिद्वार – जिले में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। सोमवार को जिले में 1501 कोरोना के नए मामले सामने आए। जनपद में रोज कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। हरिद्वार में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले मिलने से जिले के लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू बेड फुल है। कोरोना के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित लोग भी इलाज़ ना मिलने से परेशान हो रहे हैं। सोमवार तक हरिद्वार के अलग अलग कोविड सेंटरों और घरो में कुल 2,859 कोविड मरीज़ थे। जनपद में सैकड़ों लोग अब तक कोरोना से जंग हार गए हैं। प्राइवेट लैब पर कोरोना जाँच कराने वालों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित नोवस पैथोलॉजी के बाहर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। हताश और निराश मरीज और उनके परिजन धूप में सड़क पर खड़े होने को मजबूर है। लंबी कतारों में खड़े लोग अपनी परेशानी और जल्दी जांच कराने की कोशिश में सोशल डिस्टेंशिंग भी भूल गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में जाँच कराने वालों की भीड़ देखकर व्यवस्था बनाने के लिए पीआरडी के जवान तक बुलाने पड़ गए।
गौरतलब है कि हरिद्वार में कोरोना की जांच के लिए जिला स्तर से अधिकृत रूप से 11 प्राइवेट लैब है। सुबह 8 बजे से ही लैबों पर लंबी लाइन लग जाती है। इतना ही नही लोगो को एडवांस बुकिंग तक करानी पड़ रही है। पैथ लैब के बाहर लंबी कतारे हरिद्वार के लोगों की चिंताएं और बड़ा रहा है।

