देहरादून – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेज़ी से फैल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के तमाम अपील और प्रयासों के बावजूद संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,38,010 लाख पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3998 नए मामले सामने आए हैं, सबसे ज्यादा 1564 देहरादून, 666 हरिद्वार और 523 ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 19 लोग कोरोना से जंग हार गए। जबकि अब तक प्रदेश में 1972 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।
सरकार ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिय जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है, लेकिन फिर भी कई खास और आम लोग नियमों की अनदेखी लगातार करते रहे हैं, यही वजह है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन हालात दिनप्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो उत्तराखंड में भी लॉक डाउन की स्थिति न बन जाये।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आंकड़े –
देहरादून 1564
हरिद्वार 666
उधमसिंह नगर 523
नैनीताल 434
पौड़ी 229
अल्मोड़ा 112
टिहरी 139
उत्तरकाशी 84
रुद्रप्रयाग 74
चम्पावत 72
पिथौरागढ़ 38
बागेश्वर 34
चमोली 29
प्रदेश में अब तक कुल स्वस्थ्य होने वालों की संख्या -106271, एक्टिव केस 26980 हैं जबकि 27247 सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाक़ी है। वहीं 119 प्रदेश में कुल कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या है।

